हसनपुर: मेन रास्ते पर गंदे पानी व गंदगी से ग्रामीण परेशान, गांव शेखपुर झगडी की ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन #jansamasya
ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखुपुर झकड़ी के ग्रामीणों ने घरों के आगे मेन रास्ते पर गंदा पानी एवं गंदगी के अंबर होने के विरोध में प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग करते हुए जिला अधिकारी को पत्र भेजा। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि नाले का गंदा पानी उनके घरों के आगे मेन रास्ते पर एकत्र हो जाता है। जिसके कारण उनका निकलना दुश्वार हो गया है।