गुरूर: गुरुर पुलिस ने 9 वर्ष पुराने अपराध में फरार चल रहे स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Gurur, Balod | Aug 9, 2026 पुलिस द्वारा विवेचना के बाद माननीय सीजेएम न्यायालय बालोद मे अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण के विचारण के दौरान आरोपी को न्यायालय मे उपस्थित कराने के लिए कई बार वारंट जारी किए गए, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था।