हमीरपुर: झलोखर गांव में बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान बाराती हुआ घायल
कुरारा पुलिस ने बताया कि झलोखर गांव में फायरिंग में एक बाराती हो गया। घायल युवक की पहचान बैंड पार्टी के सदस्य दीपक पुत्र कामता प्रसाद निवासी बांकी के रूप में हुई है। बारात में आए हुए मनोज उपाध्याय पुत्र गोकरण नाथ निवासी बांकी की राइफल से गोली चली, जो जाकर बैंड पार्टी के सदस्य दीपक को लगी।