हमीरपुर: राठ कस्बा के चोपरेश्वर धाम में तीन दिवसीय श्री खाटूश्याम बाबा का चमत्कारी दिव्य दरबार में सैकड़ों भक्तो की लगी रही भीड़
राठ के चोपरेश्वर धाम मे श्री खाटूश्याम बाबा का 3 दिवसीय दिव्य दरबार का समापन हो गया है। दरबार मे नगर व दूर दूर से आए लोगो की भारी भीड़ लगी रही। जहां लोग अपनी अपनी मनोकामनाए व कई बीमारियों से पीड़ित दरबार मे पहुंचकर लोगो ने अपनी अपनी अर्जी लगाई। झुनझुन राजस्थान से आए भगत मनीष शर्मा ने कैंसर, टीवी, गुप्त रोग, बाझपन जैसी सभी बीमारियों को ठीक करने का दावा किया।