हमीरपुर: बोर्ड परीक्षा के सभी प्रश्नपत्रों को मंगलवार को मुख्यालय पहुंचाया गया।
बोर्ड परीक्षा के सभी प्रश्नपत्रों को मंगलवार को मुख्यालय पहुंचाया गया। डिप्टी कलेक्टर खालिद अंजुम की निगरानी व पुलिस की मौजूदगी में प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा में जीआईसी स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। इन्हें जल्द केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होनी हैं।