हमीरपुर: नगर पालिका पार्क में पावर लिफ्टिंग और बॉडी शो प्रतियोगिता में नौशाद स्ट्रांग मैन व निमीशा स्ट्रांग वूमेन चुने गए।
नगर पालिका पार्क में पावर लिफ्टिंग और बॉडी शो प्रतियोगिता हुई। पावर लिफ्टिंग पुरुष वर्ग में 470 किग्रा भार उठाकर नौशाद और महिला वर्ग में 275 किग्रा भार वर्ग उठाकर निमीशा रंजन द्विवेदी स्ट्रांग मैन और वूमेन चुने गए। उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष कुलदीप निषाद ने फीता काटकर किया। जिसमें बांदा, पुखरायां, राठ, कानपुर, भोगनीपुर, महोबा व हमीरपुर ने प्रतिभाग किया।