हमीरपुर: अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा जिले की परेड ग्राउंड और पुलिस लाइन का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर माया राम द्वारा मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे परेड ग्राउंड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। सबसे पहले परेड की सलामी ली गई। क्वार्टर गार्ड मे सलामी लेकर शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात परेड ड्रिल, पुलिस भोजनालय, पुलिस कैंटीन, जनपद नियंत्रण कक्ष व 112 कार्यालय का निरीक्षण व भ्रमण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।