करछना: कौधिंयारा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति पर मारपीट करने व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का लगाया आरोप
कौधिंयारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत किया। पीड़िता महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में मारता पीटता रहता है। इतना ही नहीं कपड़ा उतार कर वीडियो बनाता है। और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत किया है।