फतेहसागर की पाल पर चलती कार में जानलेवा स्टंट, VIDEO वायरल
उदयपुर में स्टंटबाजों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। इस बार शहर की पहचान फतेहसागर की पाल पर चलती लग्जरी कार में युवकों ने सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट किए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने पुलिस गश्त और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में रात के समय फतेहसागर की पाल पर दौड़ती लग्जरी कार में युवक सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जिस सड़क पर यह हरकत हुई, वहां दूसरी ओर से लगातार वाहन गुजर रहे थे। ऐसे में एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस तरह की स्टंटबाजी दंडनीय अपराध है। स्थानीय लोगों ने वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई और फतेहसागर क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
#Udaipur #FatehSagar #Stunt #ViralVideo #RoadSafety TrafficRules