व्यापारियों के हंगामे के बाद फिर शुरू हुआ गुलाब बाग का मेला
उदयपुर के गुलाब बाग में वर्षों से लगने वाले पारंपरिक सावन मेले को सोमवार सुबह नगर निगम ने बंद करा दिया, जिससे व्यापारियों और आमजन में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मेले को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर मौके पर जुटे। सूचना पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त और सीआई मांगीलाल से वार्ता की। बातचीत के बाद प्रशासन ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए गुलाब बाग का गेट दोबारा खुलवाया और मेले के संचालन की अनुमति दे दी। इससे व्यापारियों और शहरवासियों में खुशी का माहौल लौट आया।
#Udaipur #GulabBagh #SawanMela #UdaipurNews #RajasthanNews