Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

सांसद पप्पू यादव के खिलाफ संत समाज का मोर्चा, राष्ट्रपति से बर्खास्तगी की मांग उदयपुर में सर्व सम्प्रदाय संत संस्थान ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संसद परिसर में भगवा वेश, तिलक और माला पहनकर की गई उनकी टिप्पणी से संत समाज और सनातन परंपरा का अपमान हुआ है। संत समाज ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए सांसद को बर्खास्त करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि इस मामले में उचित कार्रवाई कर संत समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाए। #PappuYadav #SantSamaj #Udaipur #Rajasthan #Sanatan BhagwaVivad

Dungarpur, Dungarpur | Aug 3, 2026

MORE NEWS

लेहणा घाटी में दर्दनाक हादसा, कंटेनर पलटने से चालक की मौत

डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-48 स्थित लेहणा घाटी के पास सोमवार को एक कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक उत्तर प्रदेश निवासी आशिक वाहन के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिछीवाड़ा थाने के एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि चालक दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#Dungarpur #Bichhiwara #RoadAccident #ContainerAccident #RajasthanNews

लेहणा घाटी में दर्दनाक हादसा, कंटेनर पलटने से चालक की मौत डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-48 स्थित लेहणा घाटी के पास सोमवार को एक कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक उत्तर प्रदेश निवासी आशिक वाहन के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिछीवाड़ा थाने के एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि चालक दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #Dungarpur #Bichhiwara #RoadAccident #ContainerAccident #RajasthanNews

Dungarpur, Dungarpur | Aug 3, 2026

खेती के कचरे से बनी हाईटेक बैटरी, MPUAT के नवाचार ने खींचा मुख्य सचिव का ध्यान

उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने खेती के कचरे से ऐसी हाईटेक बैटरी विकसित की है, जिसने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का भी ध्यान खींचा। दावा है कि यह नवाचार भारत को बैटरी निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।
उदयपुर के एमपीयूएटी में वैज्ञानिकों ने कृषि अवशेषों से सक्रिय बायोचार आधारित ऐसा एनोड तैयार किया है, जो लिथियम और सोडियम-आयन बैटरियों में आयातित ग्रेफाइट का 100 प्रतिशत स्वदेशी विकल्प बन सकता है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने विश्वविद्यालय पहुंचकर इस नवाचार का अवलोकन किया और वैज्ञानिकों के शोध की सराहना की। विशेषज्ञों के अनुसार सोडियम-आयन बैटरियां कम लागत वाली हैं और इनके निर्माण से आयात पर निर्भरता घटेगी। विश्वविद्यालय की यह तकनीक पर्यावरण संरक्षण, कृषि कचरे के वैज्ञानिक उपयोग और 'मेक

खेती के कचरे से बनी हाईटेक बैटरी, MPUAT के नवाचार ने खींचा मुख्य सचिव का ध्यान उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने खेती के कचरे से ऐसी हाईटेक बैटरी विकसित की है, जिसने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का भी ध्यान खींचा। दावा है कि यह नवाचार भारत को बैटरी निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है। उदयपुर के एमपीयूएटी में वैज्ञानिकों ने कृषि अवशेषों से सक्रिय बायोचार आधारित ऐसा एनोड तैयार किया है, जो लिथियम और सोडियम-आयन बैटरियों में आयातित ग्रेफाइट का 100 प्रतिशत स्वदेशी विकल्प बन सकता है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने विश्वविद्यालय पहुंचकर इस नवाचार का अवलोकन किया और वैज्ञानिकों के शोध की सराहना की। विशेषज्ञों के अनुसार सोडियम-आयन बैटरियां कम लागत वाली हैं और इनके निर्माण से आयात पर निर्भरता घटेगी। विश्वविद्यालय की यह तकनीक पर्यावरण संरक्षण, कृषि कचरे के वैज्ञानिक उपयोग और 'मेक

Dungarpur, Dungarpur | Aug 3, 2026

फतेहसागर की पाल पर चलती कार में जानलेवा स्टंट, VIDEO वायरल

उदयपुर में स्टंटबाजों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। इस बार शहर की पहचान फतेहसागर की पाल पर चलती लग्जरी कार में युवकों ने सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट किए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने पुलिस गश्त और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में रात के समय फतेहसागर की पाल पर दौड़ती लग्जरी कार में युवक सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जिस सड़क पर यह हरकत हुई, वहां दूसरी ओर से लगातार वाहन गुजर रहे थे। ऐसे में एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस तरह की स्टंटबाजी दंडनीय अपराध है। स्थानीय लोगों ने वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई और फतेहसागर क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

#Udaipur #FatehSagar #Stunt #ViralVideo #RoadSafety TrafficRules

फतेहसागर की पाल पर चलती कार में जानलेवा स्टंट, VIDEO वायरल उदयपुर में स्टंटबाजों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। इस बार शहर की पहचान फतेहसागर की पाल पर चलती लग्जरी कार में युवकों ने सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट किए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने पुलिस गश्त और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में रात के समय फतेहसागर की पाल पर दौड़ती लग्जरी कार में युवक सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जिस सड़क पर यह हरकत हुई, वहां दूसरी ओर से लगातार वाहन गुजर रहे थे। ऐसे में एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस तरह की स्टंटबाजी दंडनीय अपराध है। स्थानीय लोगों ने वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई और फतेहसागर क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। #Udaipur #FatehSagar #Stunt #ViralVideo #RoadSafety TrafficRules

Dungarpur, Dungarpur | Aug 3, 2026

व्यापारियों के हंगामे के बाद फिर शुरू हुआ गुलाब बाग का मेला

उदयपुर के गुलाब बाग में वर्षों से लगने वाले पारंपरिक सावन मेले को सोमवार सुबह नगर निगम ने बंद करा दिया, जिससे व्यापारियों और आमजन में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मेले को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर मौके पर जुटे। सूचना पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त और सीआई मांगीलाल से वार्ता की। बातचीत के बाद प्रशासन ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए गुलाब बाग का गेट दोबारा खुलवाया और मेले के संचालन की अनुमति दे दी। इससे व्यापारियों और शहरवासियों में खुशी का माहौल लौट आया।

#Udaipur #GulabBagh #SawanMela #UdaipurNews #RajasthanNews

व्यापारियों के हंगामे के बाद फिर शुरू हुआ गुलाब बाग का मेला उदयपुर के गुलाब बाग में वर्षों से लगने वाले पारंपरिक सावन मेले को सोमवार सुबह नगर निगम ने बंद करा दिया, जिससे व्यापारियों और आमजन में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मेले को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर मौके पर जुटे। सूचना पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त और सीआई मांगीलाल से वार्ता की। बातचीत के बाद प्रशासन ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए गुलाब बाग का गेट दोबारा खुलवाया और मेले के संचालन की अनुमति दे दी। इससे व्यापारियों और शहरवासियों में खुशी का माहौल लौट आया। #Udaipur #GulabBagh #SawanMela #UdaipurNews #RajasthanNews

Dungarpur, Dungarpur | Aug 3, 2026

सांसद पप्पू यादव के खिलाफ संत समाज का मोर्चा, राष्ट्रपति से बर्खास्तगी की मांग उदयपुर में सर्व सम्प्रदाय संत संस्थान ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संसद परिसर में भगवा वेश, तिलक और माला पहनकर की गई उनकी टिप्पणी से संत समाज और सनातन परंपरा का अपमान हुआ है। संत समाज ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए सांसद को बर्खास्त करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि इस मामले में उचित कार्रवाई कर संत समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाए। #PappuYadav #SantSamaj #Udaipur #Rajasthan #Sanatan BhagwaVivad - Dungarpur News