सागर नगर: सरकारी पास स्टैंड से बस में रखे बैग से डेढ़ लाख रुपये चोरी
सरकारी बस स्टेण्ड से कुछ दिन पहले एक यात्री के बैग से डेढ़ लाख रुपए नगद चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत फरियादी ने गोपालगंज थाना की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी श्याम पिता छतरलाल विश्वकमां निवासी बड़ागांव टीकमगढ़ ने थाना में आकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।