सागर नगर: बाग़खेजरा की महिला ने SP से की शिकायत, गांव के दबंग ने पति से मारपीट की, पति अस्पताल में भर्ती
सिविल लाइन थाना अंतर्गत बागखेजरा निवासी मोना रजक अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ बुधवार दोपहर 2 बजे SP कार्यालय पहुंचकर, पति के साथ मारपीट करने वाले सुशील पांडे पर कार्यवाही करने की मांग की है। महिला का कहना है मेरे पति लखन रजक वेल्डिंग का कार्य करते हैं। 16 फरवरी को सुशील पांडे ने मारपीट की। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई तो घर आकर अब गालियां देते हैं।