सागर नगर: पुलिस आरक्षक की पिटाई से आहत होकर बेटे ने की आत्महत्या, परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
दलपतपुर चौकी अंतर्गत ग्राम लिधौरा के रहने वाले छोटू ठाकुर ने 16 फरवरी को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में परिजनों ने दलपतपुर चौकी में पदस्थ आरक्षक की मारपीट से आहत होकर छोटू ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। मृतक के परिजन बुधवार दोपहर 3:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे जहां आवेदन सौंप कर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरक्षक पर कार्यवाही की मांग की है।