सागर नगर: कलेक्टर ने नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सुगमता से एवं समय पर मिले यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा की किसी भी हितग्राही को परेशान न होना पड़े। कलेक्टर ने राजस्व विभाग, पेंशन विभाग, एनआरएलयूएम विभाग, फायर ब्रिगेड विभाग, अतिक्रमण शाखा का भी निरीक्षण किया।