सागर नगर: दबंगों के डर से ढाबा संचालक नहीं खोल पा रहे हैं, एसपी से सुरक्षा की मांग की
जिले के देवरी में दबंगो की गुंडागर्दी की वजह से अब लोगो को अपना काम करना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसा ही एक मामला सेमराखेड़ी से सामने आया है, जहां एक ढाबा मालिक पिछले आठ दिनों से दहशत में है और अपनी दूकान बंद करके घूम रहा है, दबंगो से परेशान होकर ढाबा संचालक फिरोज खान ने सागर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।