सागर नगर: राहतगढ़ के युवक ने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई
राहतगढ़ के रहने वाले सोहेल कुरैशी बुधवार दोपहर 2:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने उन पर हुए जानलेवा हमने मामले में राहतगढ़ पुलिस द्वारा आरोपियों पर कार्यवाही न करने की शिकायत की। सोहेल ने आरोप लगाया कि पांच लोगों ने जानलेवा हमला किया लेकिन राहतगढ़ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की एक का नाम नहीं लिखा और सभी अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।