जिला जनसंपर्क कार्यालय, अरवल
प्रेस विज्ञप्ति | दिनांक: 27 नवंबर, 2026
जिला पदाधिकारी ने प्राथमिकता वाली योजनाओं की विभागवार समीक्षा की; शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य ,पंचायती राज, विद्युत विभाग ,ग्रामीण विकास विभाग एवं सहयोग पोर्टल की अद्यतन प्रगति का लिया जायजा
अरवल, 27 नवंबर, 2026: जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व की समीक्षा बैठक से अब तक हुई प्रगति की तुलना वर्तमान स्थिति से की गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, उद्योग, जीविका, बंदोबस्त, पंचायती राज एवं खेल विभाग सहित अन्य विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में जिले में मॉडल स्कूलों तथा डिग्री कॉलेजों के संचालन की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता एवं इस दिशा में अब तक हुई प्रगति का जायजा लिया गया।
समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन तथा पात्र लाभार्थियों के बीच टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता और संबंधित कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति, जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन की स्थिति तथा चिकित्सकों की उपलब्धता से संबंधित जानकारी की समीक्षा की गई।
बैठक में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की अद्यतन स्थिति का भी जायजा लिया गया। इस क्रम में आवेदनों के निस्तारण में पूर्व की बैठक के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की गई।
इसके साथ ही उद्योग, जीविका, बंदोबस्त, पंचायती राज, खेल एवं अन्य संबंधित विभागों की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति पर विभागवार समीक्षा की गई।
5 views | Arwal, Bihar | Nov 27, 2026