🕯️ बाल विवाह मुक्त अरवल का संकल्प—न करेंगे, न होने देंगे, न बढ़ावा देंगे!
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आज जिला पदाधिकारी, अरवल के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती माला कुमारी के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी वार्डों में कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च में शामिल ग्रामीणों ने शपथ ली कि वे न बाल विवाह करेंगे, न होने देंगे और न ही इसे बढ़ावा देंगे। साथ ही, बाल विवाह की किसी घटना या उसकी तैयारी की सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराकर उसे रोकने में सहयोग करेंगे।
🤝 आइए, बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके भविष्य के लिए मिलकर बाल विवाह मुक्त अरवल बनाएँ।
#बाल_विवाह_मुक्त_भारत #बाल_विवाह_मुक्त_अरवल #जिला_प्रशासन_अरवल
1 views | Arwal, Bihar | Nov 27, 2026