🌾 अरवल के खैरा ग्राम में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण
जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में कृषि वर्ष 2026–27 के अंतर्गत आज दिनांक 27 नवंबर 2026 को कुर्था प्रखंड की इब्राहिमपुर पंचायत स्थित खैरा ग्राम में अगहनी धान का फसल कटनी प्रयोग किया गया।
अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, योजना एवं विकास विभाग से आए सहायक निदेशक श्री अरविंद कुमार ने प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान चयनित भूखंड से प्राप्त धान के हरे दाने का वजन 27 किलोग्राम 110 ग्राम दर्ज किया गया।
फसल कटनी प्रयोग से प्राप्त आँकड़े फसल की औसत उपज एवं उत्पादन के सांख्यिकीय आकलन तथा कृषि संबंधी योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सहित सांख्यिकी, कृषि एवं प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
#जिला_प्रशासन_अरवल #कृषि #फसल_कटनी_प्रयोग #Arwal
Arwal, Bihar | Nov 28, 2026