🏭 अरवल में ‘उद्योग वार्ता’ आयोजित : उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश
दिनांक 27 नवंबर 2026 को समाहरणालय सभागार, अरवल में जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरण कुमार गोरख जाधव की उपस्थिति में ‘उद्योग वार्ता’ का आयोजन किया गया। बैठक में उद्यमियों एवं उद्योग संघों के प्रतिनिधियों से उद्योगों की स्थापना, संचालन और विस्तार में आ रही कठिनाइयों, सुझावों एवं अपेक्षाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
🔹 बैंक ऋण प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों के संबंध में जिला पदाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🔹 PMFME, PMEGP एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थियों की उद्योग विस्तार संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को पात्रता एवं योजना के प्रावधानों के अनुरूप अतिरिक्त वित्तीय सहायता से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
🔹 पुलिस अधीक्षक ने उद्यमियों से सुरक्षा संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में उद्यमी, उद्योग संघों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उद्देश्य : जिले में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन, निवेश के अनुकूल वातावरण और उद्यमियों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण।
#जिला_प्रशासन_अरवल #उद्योग_वार्ता #औद्योगिक_विकास #उद्यमिता #Arwal
Arwal, Bihar | Nov 28, 2026