बाराबंकी में एसपी रवीना त्यागी ने बांटे हेलमेट, बोलीं - हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, जान बचाने के लिए पहनें
बाराबंकी। यातायात माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 28.11.2026 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्रीमती रवीना त्यागी एवं यातायात पुलिस द्वारा रोटरी क्लब सामाजिक संगठन के सहयोग से थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पल्हरी स्थित डॉ. वर्मा कोठी बाराबंकी चिकित्सा केंद्र व क्लीनिक के कर्मियों/सम्बन्धितजनों तथा राहगीरों को हेलमेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने, गति सीमा के भीतर वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही सभी को स्वयं सुरक्षित रहने व अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
आप हेलमेट पहनते हैं या नहीं? कमेंट में बताएं 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #BarabankiPolice #Helmet #RoadSafety #RaveenaTyagi