बाराबंकी में विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन, 199 चालानों का निस्तारण, ₹1,47,950 वसूले गए
बाराबंकी। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आज दिनांक 28.11.2026 को जनपद न्यायालय परिसर, बाराबंकी में विशेष लोक अदालत (मोटर वाहन अधिनियम) का आयोजन किया गया।
उक्त विशेष लोक अदालत के अंतर्गत जनपद न्यायालय के समस्त मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित लंबित चालानों के निस्तारण हेतु विशेष रूप से कार्यवाही की गई। इस दौरान चालानों का निस्तारण ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट सेतु ऐप के जरिए किया गया।
विशेष लोक अदालत में विभिन्न मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा कुल *199 चालानों* का निस्तारण करते हुए प्रतिकर/शमन शुल्क के रूप में कुल *₹1,47,950/-* की धनराशि वसूल की गई।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के पराविधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) द्वारा ई-सेवा केंद्र पर आने वाले वादकारियों एवं आमजन को उनके लंबित चालानों की जानकारी उपलब्ध कराने, ऑनलाइन चालान चेक करने तथा संबंधित न्यायालय तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान किया गया।
इस तरह की खबरों के लिए फॉलो करना ना भूलें - Barabanki_Updates_
#Barabanki #BarabankiUpdates #LokAdalat #Challan #CourtNews