रामपुर महोत्सव में उमड़ी भीड़, वाद-विवाद से लेकर बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट तक दिखा प्रतिभाओं का रंग
रामपुर (बाराबंकी)। जहांगीराबाद स्थित रामपुर धाम में आयोजित ऐतिहासिक रामपुर महोत्सव में दिन-ब-दिन लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, दर्शक और मेले के शौकीन लोग महोत्सव का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
महोत्सव के अंतर्गत आज वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने विचारों, तर्कों और अभिव्यक्ति कौशल के माध्यम से निर्णायकों के समक्ष अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखी।
शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत डी पुलिस लाइन क्रू डांस ग्रुप के नन्हे-मुन्ने बच्चों की विशेष प्रस्तुति से हुई। इसके पश्चात ग्रुप ने गणेश वंदना के साथ भक्ति संध्या का शुभारंभ किया। सुंदर-सुंदर भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। वहीं रात्रि में रविंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट में एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी गई। लोकप्रिय गीतों की धुन पर दर्शक झूमने और थिरकने को मजबूर हो गए।
महोत्सव में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, वहीं सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक भी लगातार मेले में निगरानी रख रहे हैं।
मंच का कुशल संचालन प्रेम विश्वकर्मा ने किया।
इस अवसर पर चेयरमैन आनंद मोहन वर्मा 'कुलदीप', महंत शिवकुमार दास, विकास वर्मा, ज्ञानेन्द्र कुमार वर्मा, अश्वनी वर्मा, आलोक वर्मा, रामवीर वर्मा, शिवम कनौजिया, सिद्धार्थ कनौजिया, उत्तम सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आप रामपुर महोत्सव गए हैं या नहीं? कमेंट में बताएं 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #RampurMahotsav #RampurDham #Jahangirabad