रामपुर महोत्सव में पहुंचे डॉ. विवेक सिंह वर्मा जी, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
रामपुर (बाराबंकी)। जहांगीराबाद स्थित रामपुर धाम में आयोजित ऐतिहासिक रामपुर महोत्सव में आज डॉ. विवेक सिंह वर्मा जी पहुंचे।
उनके पहुंचते ही महोत्सव परिसर में उत्साह और बढ़ गया। आयोजकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. विवेक सिंह वर्मा जी ने रामपुर धाम में दर्शन-पूजन किया और महोत्सव में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई दी और कहा कि रामपुर महोत्सव आस्था, संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम है, जो क्षेत्र की पहचान बन चुका है।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आप रामपुर महोत्सव गए हैं? कमेंट में बताएं 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #RampurMahotsav #RampurDham #DrVivekSinghVerma #Jahangirabad