Public App Logo
अवैध देसी कट्टा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार करौली। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडरायल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि चंदेलपुरा घाटी में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली। पूछताछ में आरोपी की पहचान चन्द्रशेखर पुत्र पन्नालाल, उम्र 42 वर्ष, जाति कुशवाह (मौर्य), निवासी रामसिंहपुरा सब्जी मंडी के सामने, थाना कोतवाली सौरोजी, जिला कासगंज (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी कोली मोहल्ला सांगानेर, जयपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर बरामद कर जब्त किया। आरोपी से हथियार रखने के संबंध में लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में मंडरायल थाने में प्रकरण संख्या 110/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीणा तथा पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार के सुपरविजन में थाना अधिकारी जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल भरत कानी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी को बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार किया गया है। मामले में हथियार कहां से आया और आरोपी इसे किस उद्देश्य से लेकर घूम रहा था, इसे लेकर जांच जारी है। #hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #updatechallenge #NewsUpdate #highlight #followers Pooja Priya Karauli Police SP Sawaimadhopur Amita Meena Journalist - Gangapur News