पुलिस थाना सदर गंगापुर सिटी में सीएलजी एवं सुरक्षा सखी सदस्यों की बैठक आयोजित।
सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद कर सुनी समस्याएं।
अपराध नियंत्रण एवं महिला सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश-
पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय, संवाद एवं सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस थाना सदर गंगापुर सिटी में सीएलजी (Community Liaison Group) एवं सुरक्षा सखी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ने स्वयं उपस्थित होकर सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से संवाद किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान उपस्थित सीएलजी सदस्यों एवं सुरक्षा सखियों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध की प्रवृत्तियों, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, नशे की रोकथाम तथा आमजन की पुलिस से अपेक्षाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उपस्थित सदस्यों द्वारा बताई गई समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया।