शिवपुरी नगर: नवाब साहब रोड पर स्थित अष्टभुजी माता मंदिर नाली के गंदे पानी से ढका, पूजा करने नहीं पहुंच पा रहे लोग #jansamasya
शिवपुरी शहर के नवाब साहब रोड पर स्थित माता अष्टभुजी मंदिर पर नाली के पानी से मंदिर चारों तरफ से चौक हो गया हैं वहीं मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं बचा है इस कारण से आसपास के निवासी मंदिर पर माता की पूजा नहीं कर पा रहे हैं. जय कुमार सेन ने बताया कि पिछले आठ दिनों से माता के मंदिर के चारों तरफ नाली का गंदा पानी आ गया है और यह पानी लगातार बह रहा है.