गढ़वाल की संस्कृति और देवी-देवताओं की मान्यताओं पर आधारित गढ़वाली फिल्म ‘भैरों’ का पहले शो पौड़ी में आज शुरू।
एकर- गढ़वाल की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और देवी-देवताओं की मान्यताओं पर आधारित गढ़वाली फिल्म ‘भैरों’ का शुक्रवार को पौड़ी के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे पहला शो आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी भी मौजूद रहीं। फिल्म का प्रदर्शन अगले तीन दिनों तक किया जाएगा। दर्शक प्रतिदिन सुबह 11 बजे और दोपहर 2:30 बजे फिल्म देख सकेंगे। फिल्म के निर्देशक आशीष पंत ने बताया कि फिल्म की अधिकांश शूटिंग पौड़ी जनपद में ही की गई है। फिल्म के कई दृश्य टीला ग्रामसभा में फिल्माए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से गढ़वाल की संस्कृति और परंपराओं को पर्दे पर उतारने का प्रयास किया गया है। निर्देशक आशीष पंत ने पौड़ी की जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में सिनेमाघर पहुंचकर फिल्म देखें और स्थानीय कलाकारों एवं सिनेमा को अपना प्यार और प्रोत्साहन दें।
Pauri, Garhwal | Nov 27, 2026