लखीसराय: कवैया थाना क्षेत्र के बाईपास सड़क मार्ग पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने टेंपू चालक पर ₹27,500 का जुर्माना लगाया
शहर के कवैया थाना क्षेत्र स्थित बाईपास मुख्य सड़क मार्ग पर जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मनी के द्वारा शनिवार की पूर्वाह्न 10:40 पर विशेष वाहन अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान एक टेंपो वाहन चालक से जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य कागजातों में कमी पाए जाने पर 27,500 का जुर्माना निर्गत किया गया।