लखीसराय: जिला मुख्यालय में एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता, लूट गिरोह का पर्दाफाश
एसपी कार्यालय में शुक्रवार की संध्या 4:45 पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी अजय कुमार के द्वारा बताया गया कि लखीसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है लखीसराय पुलिस ने अंतर जिला लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सदस्य राहगीरों को गाड़ी में बैठकर सुनसान जगह पर ले जाकर लूटपाट करते थे। इसमें शामिल तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया।