लखीसराय: BPSC की 70वीं पुनर्परीक्षा को लेकर गांधी मैदान से अभ्यर्थी सड़क पर उतरे, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी धमकी
गांधी मैदान से शुक्रवार शाम 6 बजे बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पुनर्परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने शिक्षा सत्याग्रह मार्च निकाला। जहां सोनू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी दी गयी। वहीं सड़क पर उतरे अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।उन्होंने बताया की परीक्षा में कई प्रकार की धांधली हुई है।तो सिर्फ पटना के परीक्षा केंद्रों ही क्यों रद्द,पूरा प्रदेश का होना चाहिए।