लखीसराय: जिला मुख्यालय में जन शिकायत कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित
लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में शुक्रवार की पूर्वाहन 11:40 पर राजस्व कार्यों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई ।उक्त बैठक में डीएम मिथिलेश मिश्र ने सभी जमाबंदी को आधार सीडिंग किए जाने का निर्देश देते हुए कहा की जमाबंदी कराए रैयत आधार सेटिंग कर ले अन्यथा 30 दिनों के पश्चात जमाबंदी संख्या को फ्रीज कर दिया जाएगा।