दादरी: जनपद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में आगामी त्योहारों के मद्देनजर चलाया गया सघन सर्चिंग अभियान, डीसीपी रहे मौजूद
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर बुधवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अभियान के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने आमजन से आगामी दिनों में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।