दादरी: नोएडा के सेक्टर-119 के समीप बाइक सवार बदमाश महिला की चेन लूटकर मौके से आसानी से हुए फरार, घटना की जांच में जुटी पुलिस
नोएडा की सेक्टर-119 के समीप उस वक्त अफरा-तफरी गई जब बाइक सवार दो बदमाश महिला की चेन लूटकर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़िता ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।