दादरी: ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के दौरे का किया विरोध, हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
ग्रेटरनोएडा में बुधवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का विरोध करते हुए हाथ पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी मौजूद रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया है कि प्रधानमंत्री सिर्फ विदेशी मेहमानों को लुभा रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है।