दादरी: नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए दर-दर भटक रही है गर्भवती महिला, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप
नोएडा के जिला अस्पताल में पिछले 2 दिनों से एक गर्भवती महिला उपचार के लिए दर-दर भटक रही है। वहीं पीड़ित परिजनों ने अब जिला अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उन पर मरीज को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करने का दबाव बनाया जा रहा है।