दादरी: ग्रेटर नोएडा पहुंचे उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। जहां ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर राज्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। राज्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की, वहीं संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं।