दादरी: नट मढ़ैया गांव में पोषण माह के अंतर्गत किया गया विशेष कार्यक्रम का आयोजन, सीडीपीओ संध्या सोनी मौके पर रहीं मौजूद
ग्रेटर नोएडा के नट मढैया गांव में बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा पोषण माह के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर की सीडीपीओ संध्या सोनी मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। विशेष कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बच्चों, महिलाओं व परिवारों को संतुलित आहार, सही पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया है।