जतारा: वनभूमि पर फिर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने वनमंडलाधिकारी से की शिकायत
भटगौरा गांव के ग्रामीणों ने वनमंडलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद उसी वनभूमि पर दोबारा कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और वनभूमि को सुरक्षित करने की मांग की है।