बखिरा थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित आरोपी अमरेश उर्फ गोर्रे निवासी केरौना, थाना रुधौली (बस्ती) को दुर्गाजोत चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार कोड़री निवासी धमालु की तहरीर पर पुत्री बबिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई।