हरिद्वार: रौशनाबाद स्थित SSP कार्यालय में रिटायर हुए तीन पुलिसकर्मियों की ससम्मान विदाई, SSP ने किया सम्मानित
शनिवार शाम रौशनाबाद स्थित SSP कार्यालय में रिटायर 3 पुलिसकर्मियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर SSP परमेंद्र डोभाल ने तीनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। SSP ने कहा कि तीनों पुलिसकर्मियों ने पुलिस प्रशासन की मेहनत और लगन से सेवा की है। इस मौके पर SI पृथ्वी सिंह, ASI उमेश चंद्र और अनुचर सरोज देवी रिटायर हुए।