हरिद्वार: खड़खड़ी शमशान घाट पर पार्किंग में खड़ी 8 कार सूखी नदी में बारिश का पानी आने से बहीं
शनिवार शाम हरिद्वार में हुई तेज बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। खड़खड़ी शमशान घाट पर पार्किंग में खड़ी 8 कार इस दौरान भारी मात्रा में आए पानी के बहाव में बह गई। मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इन कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है की सूखी नदी में भारी मात्रा में पानी आने से यह हादसा हुआ।