हरिद्वार: गंगा में बही कारों को SDRF ने हरकीपौड़ी और आसपास के घाटों रेस्क्यू करना शुरू किया, 3 कारें निकाली
खड़खड़ी में सूखी नदी में आए उफान से गंगा में बही कारों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। जल पुलिस के साथ SDRF ने भी कारों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है। कारों को रेस्क्यू करने में बड़ी क्रेन की मदद ली जा रही है। शनिवार शाम अंधेरा होने तक 3 कारों को निकाल लिया गया है, जबकि कई कारें बह कर आगे जा चुकी हैं जिन्हे रविवार को रेस्क्यू किया जायेगा।