हरिद्वार: मायापुर पहुंचे हरिद्वार से BJP सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नाबालिक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या को बताया निंदनीय
मायापुर पहुंचे हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नाबालिक लड़की के साथ हुए गैंगरेप और हत्या मामले में बयान देते हुए कहा कि हरिद्वार जैसे जिले में ये घटना बहुत ही दुखद और निंदनीय हैं। हरिद्वार की पहचान एक धार्मिक क्षेत्र के रूप में है यहां इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। हालांकि पुलिस अपना काम कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।