हरिद्वार: बरसाती रपटे में पानी आने से सुरेश्वरी मंदिर में फंसे 200 श्रद्धालु, रानीपुर पुलिस ने राफ्ट में बैठाकर किया रेस्क्यू
हरिद्वार में आज अचानक आई तेज बारिश से बरसाती रपटे में पानी आ गया और सुरेश्वरी मंदिर का रास्ता बाधित हो गया। पानी की वजह से मंदिर में मौजूद करीब 200 श्रद्धालु फंस गए। सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने जल पुलिस के सहयोग से राफ्ट के जरिए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। बता दे कि सभी श्रद्धालु भंडारे के आयोजन में सुरेश्वरी देवी मंदिर गए थे।