हरिद्वार: भारतीय किसान यूनियन ने एसपी सिटी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, पुलिस पर मकान पर कब्जा कराने का लगाया आरोप
नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से मकान में कब्जे का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने एसपी सिटी कार्यालय का घेराव किया। भाकियू ने आरोप लगाया कि मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच कोर्ट में मामला चल रहा है और मकान पर एक पक्ष पहले से काबिज है लेकिन दूसरे पक्ष को रातों रात पुलिस ने कब्जा करवा दिया। वहीं पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।