प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित असरही गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव आंवले की बगिया में पेड़ से लटका मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सुबह बगिया की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान असरही गांव निवासी 18 वर्षीय अंकित सरोज पुत्र माता फेर सरोज के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम अंकित ने घर पर खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया था। परिवार के सदस्यों ने रात में उसे कमरे में सोया हुआ समझा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद लालगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की।