Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
nationalvoicepratapgarh
सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, प्रतापगढ़ में बवाल और हंगामे की पूरी सच्चाई
Pratapgarh, Pratapgarh
| Aug 15, 2026
MORE NEWS
प्रतापगढ़।कुंडा में सनसनीखेज हत्याकांड: प्रेमी की हत्या मामले में चचेरे ससुर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 15, 2026
*पुलिस लाइंस में शान से लहराया तिरंगा, नन्दी ने किया ध्वजारोहण* प्रतापगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइंस स्थित परेड ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। समारोह में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर सहित अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, सदर विधायक राजेन्द्र मौर्या समेत जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली। सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज, बीएसएस एकेडमी, तुलसी का पुरवा उच्च प्राथमिक विद्यालय और पीएम श्री राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा देशहित में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह ने राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और जनसेवा की भावना को मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। *रोहित जायसवाल पत्रकार, हिन्दुस्तान अखबार, सी न्यूज भारत चैनल पत्रकार*
Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 15, 2026
*स्वतंत्रता दिवस से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए* प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर मिठाई समेत सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 अभय कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित खाद्य सचल दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने भगवाचुंगी से बेसन लड्डू व खोया से निर्मित मिठाई, कटरा मेदनीगंज चौराहे से बूंदी लड्डू का नमूना लिया। इसके अलावा पट्टी के गौरा माफी बाजार से खोया, ढकवा बाजार से पेड़ा, रानीगंज के देल्हूपुर बाजार से बेसन लड्डू तथा कुंडा क्षेत्र के मंडल भासो (बाघराय) से बेसन लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। इनमें कुछ नमूने शिकायतों के निस्तारण के क्रम में लिए गए। सभी सात नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में नमूने मानकों पर खरे नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी एवं डॉ. शमशुन नेहा मौजूद रहे। *
Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 14, 2026
प्रतापगढ़ में पुलिस ने कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट पर कब्जा कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बिहार के शेखपुरा जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ देश के 15 राज्यों में साइबर धोखाधड़ी के 80 मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह पर करीब 37 लाख 79 हजार 247 रुपए की ठगी करने का आरोप है। एएसपी आलोक कुमार ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, 22 जून को साइबर थाने में एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने पार्सल डिलीवरी के नाम पर उसे विशेष कोड डायल करने के लिए कहा। कोड डायल करते ही उसके दोनों मोबाइल नंबरों पर कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके WhatsApp अकाउंट पर अनधिकृत कब्जा कर लिया और रिश्तेदारों व परिचितों से रुपए मांगकर ठगी की। बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस शिकायत के बाद एसपी दीपक भूकर ने साइबर थाने की तीन विशेष टीमें गठित कीं। टीमों ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, UPI आईडी समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच की। जांच के आधार पर पुलिस ने शेखपुरा से अमित कुमार (20), लाटूश कुमार उर्फ सोनू कुमार (19) और एक अन्य 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। गूगल सर्च से जुटाते थे मोबाइल नंबर पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गिरोह इंटरनेट और गूगल सर्च के जरिए संभावित पीड़ितों के नाम, पते और मोबाइल नंबर जुटाता था। इसके बाद फर्जी सिम से कॉल कर खुद को कूरियर या पार्सल कंपनी का कर्मचारी बताते थे।महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 22 मुकदमे पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र में 22 और उत्तर प्रदेश में 6 मुकदमे दर्ज हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में 6-6, दिल्ली में 6, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में 3-3 मामले हैं। हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात और झारखंड में 2-2 मुकदमे दर्ज हैं। जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश में 1-1 मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, इन मामलों को मिलाकर आरोपियों के खिलाफ 15 राज्यों में कुल 80 मुकदमे दर्ज हैं।
Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 14, 2026