कोईलवर: कायमनगर ओवरब्रिज के पास लग्जरी कार से 421 लीटर शराब बरामद, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर ओवरब्रिज के पास बक्सर-पटना फोरलेन पर गुरुवार को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान मारुति सुजुकी अर्टिगा कार से 421. 200 लीटर विदेशी शराब बरामद की मामले की जानकारी विभाग की ओर से गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी गई। विभाग के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।